अररिया, मार्च 12 -- जोकीहाट, (ए.सं.) जोकीहाट थाना क्षेत्र के केसर्रा पंचायत स्थित धर्मेश्वरगंज गांव से पुलिस ने अपहरण मामले के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अगलू ऋषिदेव को पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि उक्त आरोपी पर अपहरण का मामला दर्ज था। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...