दरभंगा, मई 25 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में घनश्यामपुर पुलिस ने अपहरणकर्ता के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाने के श्रीपुर निवासी उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करीब तीन महीने पहले मोतिहारी से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया था। बरामदगी के बाद नाबालिग के बयान में अपहरणकर्ता के माता-पिता की संलिप्तता सामने आई थी। यह भी पढ़ें- अपहरण मामले में आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की देर रात घनश्यामपुर पुलिस ने छापेमारी कर उपेंद्र पासवान को गिरफ्तार...