दरभंगा, मार्च 18 -- कुशेश्वरस्थान। पूर्वी प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में नदी थाना पुलिस ने बीते सोमवार की देर शाम नामजद आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा निवासी पुष्पम कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता ने गत 17 जनवरी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उन्होंने पुष्पम कुमार को नामजद किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...