देवघर, अप्रैल 28 -- देवघर प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के चित्रपोका गांव में युवक के अपहरण कर फिरौती वसूली के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं संदिग्ध से घटना के विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए संदिग्ध से गिरोह के अन्य सदस्यों, फिरौती की रकम और वारदात की पूरी साजिश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- मोहनपुर:नकली पुलिस बन लूट करने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश संभव है। वहीं, अन्य आ...