अपहरण के 23 साल पुराने केस में वांटेड गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के पताही इलाके से क्रिकेट खेलने आए किशोर के 23 साल पुराने अपहरण केस में वांटेड आरोपित पंचदेव बरई को बिहार एसटीएफ की मदद से सदर थाने की पुलिस ने सीवान से गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पंचदेव बरई के खिलाफ न्यायालय से कुर्की आदेश जारी किया गया था। इस केस में चुन्नू ठाकुर समेत 14 आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी।सदर थानेदार ने बताया कि करजा थाना के पकड़ी पकोही गांव के शिवचंद्र राय के पुत्र सुशील कुमार उर्फ विक्की (15) का अपहरण सदर थाना के पताही चौक से 31 मई 2003 को हुआ था। क्रिकेट खेलने के बहाने सुशील को पताही बुलाकर उसका अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उसके पिता से फिरौती की मांग की गई थी। सुशील को अपहरण के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.