अपहरण के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- अमरगढ़। आसपुर देवसरा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार और कांस्टेबल प्रवेश चौहान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के तेलियानी पुलिया के पास से राजन सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी मधईसराय, थाना पट्टी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.