जहानाबाद, मार्च 31 -- घोसी, निज संवाददाता। पुलिस ने लड़की के अपहरण के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना अंतर्गत कोविल गांव में छापेमारी कर रजनीश कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज था और वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस अच्छा सूचना के आधार पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...