सहारनपुर, जनवरी 22 -- थाना चिलकाना पुलिस ने युवती के अपहरण के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपहृत युवती और मुख्य आरोपी की तलाश के लिए लगातार टीमें गठित कर बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 14 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। वादी ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन को जीशान पुत्र शाहरुख निवासी ग्राम दुमझेड़ा बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में शिकायत करने पर अभियुक्तों द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस टीम ने दूधगढ़ से पठेड़ जाने वाले मार्ग से आरोपी अय्यूब पुत्र शब्बीर, उस्मान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम दूधगढ़ तथा मिजरान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम दुमझेड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अपहरण में शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.