अपहरण के मामले में तीन आरोपी अभी तक फरार
बांदा, अप्रैल 18 -- नरैनी, संवाददाता। सप्ताह भर पहले कार से किसान का अपहरण करने के मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार हैं। सीओ का दावा है कि तीन दिन में फरार आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे और जेल भेज दिया जाएगा। नरैनी कोतवाली पुलिस किसान अपहरण मामले में दोषी सपा नेता जगमोहन यादव को पकड़ जेल भेजने के बाद भले ही अपनी पीठ थपथपा रही है, पर फरार तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बीते 12 अप्रैल को किसान राम नारायण गर्ग उर्फ धोनी के साथ सपा नेता जगमोहन यादव ने मारपीट की थी। इसके बाद निजी कार में जबरन डालकर उसको कालिंजर स्थित जंगल के रास्ते ले जा रहे थे। रास्ते में खुद को बचाने के लिए रामनारायण ने चलती कार की चाभी बाहर फेंक दी। गाड़ी रुकते ही पीड़ित ने बचाव की गुहार लगाई। लोग मौके पर दौड़े तो सभी लोग फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.