अपहरण के बाद 237 किमी. दूर झांसी पहुंचे गए किशोर, पुलिस को नहीं लगी भनक
बांदा, जून 1 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के दो किशोरों का अपहरण कर लिया गया। जंगल में ले जाने के बाद दोनों किशोर जान बचाकर किसी तरह झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जहां पर जीआरपी ने संदिग्ध मानकर पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद चाइल्ड लाइन सीडब्लूसी को सौंप दिया। इसके बाद काउंसिलिंग कर परिजनों को सौंपा गया है। अपहरण की घटना 28 मई की है। वहीं जनपद पुलिस का दावा है कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। परिजनों से नाराज होकर बच्चे झांसी पहुंच गए थे। वहीं 237 किमी. दूर किशोर पहुंच गए और जिले की पुलिस अंजान बनी रही।
किशोरों का परिचय ओरन निवासी शिवकुमार का 15 वर्षीय बेटा सुनील एवं पड़ोसी दशरथ का 16 वर्षीय बेटा पवन दोस्त हैं। सुनील दसवीं व पवन 11वीं कक्षा का छात्र है। किशोरों के अनुसार 28 मई की सुबह दोनों नहाने के बाद गांव के मंदिर में दर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.