इटावा औरैया, जुलाई 28 -- इटावा। युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में मंगलवार को पति-पत्नी समेत पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। तीन साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात में मृतक की पत्नी ने अपनी ही बहन और उसके पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बंबा में बहा दिया था। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता तरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि आगरा जिले के चित्रहाट थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी रोशनी ने सिविल लाइन थाने में पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार वह आठ सितम्बर 2023 को अपने पति प्रमोद कुमार के साथ प्रसव के लिए जिला अस्पताल आई थी। रात को मैंने एक बच्चे को जन्म दिया। नौ सितम्बर को किसी प्रकार इस बात की जानकारी मेरे जीजा गंधर्व सिंह उर्फ पप्प...