कौशाम्बी, अगस्त 26 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व हुए युवक के अपहरण का सनसनीखेज का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के अनुसार बहन की मौत का बदला लेने के लिए चाचा-भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक का अपहरण किया, हत्या की और शव को यमुना में फेंक दिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है।संदीपनघाट थाना क्षेत्र के छीतापुर गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि गत बुधवार सुबह वह मुंडेरा मंडी से ऑटो से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि उसका चचेरा साला मोनू पुत्र महेश कुमार निवासी महगांव, पूरामुफ्ती थाने के सामने अपनी बाइक के पास खड़ा था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अपहृत युवक की बरामदगी को लेकर थाने में हंगामा इसी दौरान एक कार में सवार युवक वहां ...