प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- रामपुर बावली, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिन पहले किशोरी, प्रेमी के साथ फरार हुई तो परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज करा दिया। किशोरी दूसरे दिन लौटी और शनिवार शाम प्रेमी से शादी करने के लिए घर के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मां और पुलिस के आश्वासन पर वह दो घंटे बाद नीचे उतरी। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। 17 वर्षीय किशोरी तीन दिन पहले अचानक लापता हो गई। उसके परिजनों ने मोबाइल पर बात करने वाले युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी होते ही किशोरी दूसरे दिन ही घर लौट आई। यह भी पढ़ें- प्रेमी से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की, जहानाबाद में 3 घंटे का हाई वोल्टेज ड्रामा वह शनिवार शाम छह बजे घर के बगल स्थित मोबाइल टावर पर करीब 60 फीट ऊपर चढ़ गई। उसे देखते ही वहां परिजनों के ...