समस्तीपुर, मई 24 -- विद्यापतिनगर। थाना के चतरा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने हरपूरबोचहा स्टेशन से चोर को पकड़ लिया। वहीं पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार में बताया को मेला देखने के बहाने चोरों ने गांव के कुंदन कुमार, अमर कुमार और नीरज कुमार के घर में चोरी की थी। वहीं कीमती कपड़ा समेत जेवर आदि चुरा लिया था। ग्रामीणों के सहयोग से दो चोर को हरपूरबोचहा स्टेशन से पकड़ा गया और उसके साथ से चोरों की एंप्लीफायर आदि बरामद किया गया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम सारण जिला के सोनपुर थाना के बरबत्ता गांव का राजू चौधरी के पुत्र ज्योतिष कुमार और नागेंद्र चौधरी के पुत्र मोनू कुमार बताया है। यह भी पढ़ें- बिहार सरकार लिखी इनोवा कार से घूम रहे फर्जी EOU अफसर, छपरा में हो गई लाखों...