प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- गौरा। फतनपुर थाने में दर्ज अपहरण केस के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार गुप्ता, कांस्टेबल सुजीत यादव, महिला पीआरडी जरीना, हेड कांस्टेबल मनोज यादव के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर भोजेमऊ नहर पुलिया के पास से मानधाता थाना क्षेत्र के कुल्हीपुर निवासी प्रियांशु पटेल पुत्र बसंत लाल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उक्त आरोपी अपहरण केस में वांछित था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...