बलिया, फरवरी 23 -- सुखपुरा। इलाके के दतिवढ़ गांव के एक किशोर के अपहरण की सूचना पर रविवार की देर शाम पुलिस काफी देर तक परेशान हुई। हालांकि जांच में पता चला कि यह मामला छेड़खानी का है। किशोरी के परिजनों के डांटने से नाराज होकर किशोर ने अपहरण की फर्जी सूचना दी थी। पुलिस का कहना है कि किशोर को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक सवार दो बदमाशों के द्वारा अपहरण की सूचना मिली। हालांकि तहकीकात की गयी तो पता चला कि किशोर किसी लड़की को बार-बार फोन कर परेशान करता था। इसकी जानकारी होने पर उसके घरवालों ने डांट-फटकार लगाया था। एसओ रत्नेश दूबे का कहना है कि जांच में अपहरण की सूचना फर्जी पायी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...