बलरामपुर, फरवरी 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस टीम ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने अभियुक्त शनि कश्यप पुत्र विजय बहादुर कश्यप निवासी ग्राम समदा थाना कोतवाली देहात स्थायी पता ग्राम पड़री थाना पयागपुर जनपद बहराइच को ग्राम ऐलहवा मोड़ से गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल शैलेश मिश्रा व कांस्टेबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.