धनबाद, जून 5 -- सिंदरी पुलिस ने शहरपुरा एल टाइप निवासी लालमोहन सिंह के पुत्र रोहित कुमार सिंह के अपहरण के नामजद आरोपी रोहित सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि मोहन सिंह ने 24 जनवरी 2025 को अपने पुत्र रोहित सिंह पर हरवे हथियार के साथ हमला करने और अपहरण का प्रयास करने का आरोप गिरफ्तार रोहित सिंह और उसके अन्य नौ साथियों पर लगाया था। अभी तक पुलिस नौ आरोपियों में से केवल रोहित सिंह को ही गिरफ्तार कर पाई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अपहरण कांड के आरोपी रोहित सिंह पिछले एक साल से फरार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- यौन शोषण मामले के फरार आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तेहार उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन बरकरार रखने के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहती ह...