जहानाबाद, मार्च 27 -- पिता - पुत्र व दो भाइयों समेत सात आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण छापेमारी में नगर व अन्य थाने की पुलिस को मिली सफलता जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन और सामान्य कांडों में फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए एसपी अपराजित लोहान ने सभी थाने के अधिकारियों को निर्देश दे रखा है। उनके निर्देश के आलोक में कार्रवाई की जा रही है जिसमें पुलिस को सफलता हासिल हो रही है। गुरुवार की देर शाम तक की गई छापेमारी में अपहरण कांड के दो आरोपित औरंगाबाद से गिरफ्तार किए गए। दोनों औरंगाबाद जिले गोह के रहने वाले हैं। शुक्रवार को एसपी के हवाले से इसकी पुष्टि की गई। साथ ही पुलिस की दबिश से घबराकर एक पिता - पुत्र और दो सगे भाइयों समेत सात लोगों ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। खबर के अनुसार नगर थाना क्षेत्र में पूर्व में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था...