बेगुसराय, सितम्बर 27 -- बलिया। पुलिस ने शनिवार को अपहरण कर हत्या के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपाड़ा उत्तरी नारायणपुर निवासी विनोद यादव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बलिया थाना कांड संख्या 530/25, दिनांक 27 नवंबर 2025 के मामले में दीपक कुमार अप्राथमिकी अभियुक्त था। उस पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...