मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मोतीझील स्थित एक रेडिमेड दुकान के सेल्समैन को हथियार भिड़कर अगवा करने के बाद चाकू से गला रेतकर सड़क किनारे फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जख्मी सेल्समैन माड़ीपुर आजाद कॉलोनी निवासी मो. आदिल ने नगर थाने में तीनकोठिया मोहल्ला के दो युवकों को आरोपित बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपित मो. राजा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आदिल ने आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार रात करीब आठ बजे आरोपित मो. राजा और आसिफ दुकान पर आया। दोनों ने हथियार भिड़ाकर जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया। आंख पर पट्टी बांधकर उसे सुनसान जगह ले जाकर गले पर चाकू से वार कर दिया। गहरा जख्त आने और खून बहने से वह बेहोश हो गया। दोनों उसे सड़क किनारे फेंक कर ...