अपहरण कर मारपीट और लूटपाट में आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, जून 14 -- हस्तिनापुर पुलिस ने युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी रोहित निवासी करीमपुर है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कुलदीप भारद्वाज ने थाना पर मुकदमा दर्ज कराया था कि बीते सोमवार की रात मनोहरपुर कॉलोनी में था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे जबरन उठाकर एक एकांत स्थान पर ले गए। वहां बदमाशों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायर भी किया था। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने रोहित को करीमपुर से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.