अमरोहा, जून 7 -- 15 मई को नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफापुर नवादा निवासी दीपांशु का अपहरण कर लिया गया था। फिरौती में पांच लाख रुपये मांगे गए थे। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी थी जबकि चौथा बदमाश झम्मन उर्फ राजकुमार निवासी गांव अकबरपुर थाना गुन्नौर संभल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। अपहरण में झम्मन की कार का इस्तेमाल किया गया था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम रखा था। शनिवार को रजबपुर पुलिस ने आरोपी झम्मन उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से अपहरण में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले में दो पर 25, चार पर 10 हजार का इनाम जानकारी के मुताबिक नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफापुर नवादा निवासी किस...