हाथरस, जून 11 -- मुरसान। कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी युवक की काफी दिनों से तलाश कर रही थी। मुरसान क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को थाना राया क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपहरण करके ले गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया ।जिसकी शिकायत कोतवाली मुरसान में किशोरी के परिवार के लोगों ने की थी। 30 जून को किशोरी के परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा उसके कुछ दिन बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी को बरामद करने के बाद किशोरी ने घटना के बारे में अपने परिवारजनो को जानकारी दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश श...