पलामू, फरवरी 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बरिया खुर्द गांव निवासी रूपदेव प्रजापति ने लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी टुनटुन गुप्ता उर्फ अभी गुप्ता पर अपहरण कर सादे कागज एवं स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रूपदेव प्रजापति ने आवेदन के अनुसार 27 जनवरी को टुनटुन गुप्ता अपने दो सहयोगियों के साथ कार से उनके घर पहुंचा और उनके बड़े पुत्र गंगा प्रजापति के खिलाफ पैसे लेने की बात कही। पुत्र के घर पर नहीं होने की जानकारी देने के बाद आरोपियों ने चांदो निवासी अंजू सिंह से पूछताछ कराने के...