हमीरपुर, मई 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर कस्बे से छह वर्ष पूर्व पड़ोस में रहने वाले युवक ने 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया था। दिल्ली-मुंबई में उसे छिपाकर रखा था और उसके साथ रेप करता रहा। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी व उसके सहयोग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बुधवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अनिल कुमार खरवार की अदालत ने मुख्य आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 25 हजार जुर्माना जबकि सहयोगी को पांच वर्ष की कैद व 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुमेरपुर कस्बे के एक मुहल्ला निवासी पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 अगस्त 2020 की देर रात 12 बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री को पड़ोसी दिनेश वर्मा निवासी ग्राम कल्ला थाना बिवांर बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसके भगाने में संजय अहिरवार भी श...