चंदौली, जून 17 -- नौगढ़ । चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गहिला गांव निवासिनी रमावती देवी पत्नी फकीर ने अपने मानसिक रूप से बीमार 40 वर्षीय पुत्र विरोधी को बहला फुसलाकर ले जाने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पुत्र विरोधी बीते 12 मई को क्षेत्र के सेमरा कुसही गांव में एक बारात में गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद गांव के लोगों से जानकारी मिली कि उसके पुत्र को अमदहां चरनपुर गांव का रहने वाला एक व्यक्ति लेकर गया था। आरोप लगाई है कि उनके बेटे का अपहरण हुआ है, लेकिन पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- परबत्ता: किशोरी लापता, थाना में मामला दर्ज उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...