बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं,संवाददाता। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निठाया में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर नवविवाहिता का अपहरण करने और नगदी सहित जेवरात लूटने का आरोप लगा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं एसएसपी को तत्काल और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़ित मोहर सिंह ने बताया कि उनके पुत्र सोनू की शादी 19 नवंबर 2025 को थाना बहजोई के गांव परतापुर निवासी कमलेश पुत्री रामचंद्र से हुई थी। आरोप है कि 30 दिसंबर की रात करीब 2 बजे, आरोपी राजू व पाल पुत्र बनवारी ने अपने साथियों के साथ घर पर धावा बोल दिया। हमलावर उनकी पुत्रवधू कमलेश को अगवा कर ले गए और साथ ही पच्चीस हजार रुपये नकद व कीमती जेवरात भी लूट लिए। पीड़ित का कहना ह...