अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के जमालपुर चौराहा के पास से वांछित अभियुक्त भोनू पुत्र मोहित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त भोनू निवासी गोविन्दपुर थाना आलापुर के विरुद्ध थाना जलालपुर में बलात्कार समेत अन्य धाराओं में तहत मामला पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजीव सागर, कांस्टेबल सुनील यादव एवं कांस्टेबल दिनेश चौहान शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.