चंदौली, फरवरी 4 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने बीते सोमवार की देर शाम एक नाबालिग छात्रा की अपहरण के मामले में फरार आरोपी युवक को सकलडीहा अलीनगर तिराहे से छात्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय से जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते 31 जनवरी को दोपहर में उसी गांव के युवक ने कक्षा आठ की छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। देर शाम तक छात्रा के घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गये। कोतवाली पहुंचकर परिजनों ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तार युवक रीतेश यादव को विभिन्न धारा के तहत जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमा के आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...