मधुबनी, फरवरी 26 -- झंझारपुर। बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह 2026 के अवसर पर अदम्य साहस का परिचय देने वाले झंझारपुर के एक डॉक्टर के जांबाज ड्राइवर राजू कामत को सम्मानित किया गया है। बिहार पुलिस महानिदेशक के अनुसार, राजू कामत को उनकी वीरता के लिए प्रशस्ति पत्र और 10,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई है। यह साहसिक घटना मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित डीएवी स्कूल के पास की है। झंझारपुर के डॉक्टर सत्यदेव के पुत्र का अपहरण करने की नीयत से अपराधियों ने हमला बोला था। उस समय डॉक्टर के गाड़ी चालक, राजू कामत (निवासी: उजान गंगौली, सकतपुर, दरभंगा) वहां मौजूद थे। जब अपराधी मासूम को गाड़ी में डालकर भागने की कोशिश कर रहे थे, तब राजू ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अपराधियों से लोहा लिया। राजू कामत ने न केवल अपराधियों का डटकर मुकाबला किया, बल्कि उनके चं...