अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर घर पहुंचा छात्र
मिर्जापुर, मार्च 25 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा गांव से बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े मैजिक सवार बदमाशों ने छात्र का अपहरण कर लिया। दस किमी दूर मैजिक की रफ्तार धीमी होने पर छात्र वाहन से कूदकर भाग निकला। छात्र के घर पहुंचने पर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जिगना के खैरा गाँव निवासी 16 वर्षीय अस्मत उर्फ रोहन सिंह पुत्र हरिहर सिंह हाईस्कूल का छात्र है। वह दोपहर लगभग ढ़ाई बजे साइकिल से रामपुर गांव कोचिंग पढ़ने जा रहा था। तभी बीच बीच रास्ते में चार युवकों ने उसे रोका और जबरन उसका मुंह दबाकर साइकिल सहित मैजिक में बैठा लिया। घटनास्थल से दस किमी दूर बरहां खुर्द गांव के सामने नहर पुलिया के पास मैजिक की रफ्तार धीमी होने पर छात्र वाहन से कूद गया। शोर मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.