अररिया, मई 19 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया चौक के पास से दो लाख फिरौती के लिए एक 16 वर्षीय किशोर का अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहृत किशोर विशाल कुमार महतो बगल के कनखुदिया गांव निवासी श्री लाल महतो का बेटा है। श्री लाल महतो एक छोटे किसान हैं। यह भी पढ़ें- दो लाख फिरौती के लिए किसान के बेटे का अपहरणघटना का विवरण घटना को लेकर अपहृत विशाल की मां ममता देवी ने पलासी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी हैं। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि 18 मई सोमवार की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा विशाल कुमार महतो कनखुदिया चौक कुछ काम से गया था। काफी देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन करने लगे। विशाल का नंबर लगाया तो स्वीच ऑफ बता रहा था। इससे संदेह बढ़ा। इसके बाद परिजनों से संपर्क किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। ...