लखीसराय, अप्रैल 18 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में युवती का शव तालाब से मिलने के मामले में परिजनों ने थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ चौक प्रखंड व हलसी थानाक्षेत्र के एक गांव 18 वर्षीय युवती 14 अप्रैल की रात से लापता थी। जिसका गुरुवार को तालाब में उपलाता शव मिला। इसी बीच एक अज्ञात मोबाइल नंबर से संपर्क होने की बात भी सामने आई, जिससे संदेह और गहरा गया। यह भी पढ़ें- युवती के अपहरण मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो युवकों ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर युवती का अपहरण किया। पर...