मथुरा, मार्च 2 -- थाना जैंत पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण करने और पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर गिरोह पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिलाधिकारी की ओर से गैंग चार्ट को मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड और समाज विरोधी गतिविधियों को देखते हुए इस गिरोह का गैंग चार्ट तैयार किया था। इस गिरोह का सरगना सौरभ सिंह निवासी नगला नेनू, जगनेर, आगरा है, जबकि मंजीत निवासी गांव बैनीपुर, परसौनी, सीतामढ़ी, बिहार और एक महिला निवासी हरचन्द नगला, इगलास, अलीगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह सक्रिय संगठित गिरोह है, जो आर्थिक और भौतिक लाभ को हथियारों से...