गौरीगंज, जून 25 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद फिरौती के लिए अपहरण, डकैती, लूट और डीजल चोरी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरोह के सरगना समेत छह आरोपियों को नामजद किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरोह का नेतृत्व अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी सिंह निवासी नगरा पूरे बदली, थाना छावनी, जनपद बस्ती कर रहा था। गिरोह में महेश प्रताप सिंह, इस्लाम अहमद उर्फ सोनू उर्फ लाला, घनश्याम पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय तथा राजकुमार यादव उर्फ निशोक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य विभिन्न जनपदों में फिरौती के लिए अपहरण, डकैती, लूट और डीजल चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर अवैध रूप से धन अर्जित करते ...