जौनपुर, जून 20 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर दर्ज अपहरण, छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने मलहज मोड़ के पास से आरोपी अमन यादव पुत्र राम अचल को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...