जहानाबाद, मई 17 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। पटना के विद्यापति भवन में आयोजित अपसा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सम्मान प्राप्त कर विद्यालय एवं जहानाबाद जिले का नाम गौरवान्वित किया। बिहार के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया, जिसमें मानस इंटरनेशनल के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह एवं गर्व साफ दिखाई दे रहा था। सम्मान प्राप्त करने वाले बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि बच्चों की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नही...