बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- गुलावठी। सामाजिक संस्था श्रद्धा के द्वारा पीएम श्री विद्यालय में अनावश्यक चीजों से आवश्यक चीजों को उपयोग में लेना सिखाया गया। बच्चों ने बेकार पड़ी पॉलिथीन, प्लेट, अखबार, चम्मच, ग्लास आदि का उपयोग करके फैन्सी ड्रेस बनाई व जिसमें जूनियर वर्ग में पहला स्थान हुमेरा,दूसरा स्थान निशा व तीसरा स्थान अलीशा ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में पहला स्थान जन्नत व दूसरा स्थान कामना व तीसरा स्थान सानिया ने प्राप्त किया। वहीं श्रद्धा संस्था के द्वारा विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्ष एकता गर्ग ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को बेकार वस्तुओं का उपयोग कर उपयोगी वस्तु बनाना सीखना है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, बनाई पेंटिंग इस मौके पर श्रद्धा संस्था की पूनम जिंदल, सीमा चौहान,रीता भ...