प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) स्थानीय केंद्र की ओर से 'शहरी अपशिष्ट से ऊर्जा रूपांतरण की दिशा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग नवाचार' विषय पर गुरुवार को संगोष्ठी हुई। विशेषज्ञों ने कचरे से ऊर्जा उत्पादन की नई तकनीकों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- औद्योगिक वेस्ट से नए उत्पाद के उत्पादन पर जोरकचरे के संग्रहण और पृथक्करण मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश जल निगम के पूर्व मुख्य अभियंता घनश्याम द्विवेदी ने कहा कि घरेलू और नगर निगम के कचरे के सही संग्रहण और पृथक्करण में आम जनता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि ठोस और गीले कचरे को अलग-अलग करने से अपशिष्ट प्रबंधन आसान होगा।कचरे से ऊर्जा उत्पादन प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने कहा कि भारत में हर वर्ष करोड़ों टन नगरपालिका कचरा नि...