आगरा, फरवरी 25 -- अपशिष्ट निस्तारण और प्रबंधन को लेकर अधिकारियों व गंगा समिति के सदस्यों के साथ मंथन किया गया। तय किया गया कि स्वीकृत कार्ययोजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक में नदियों की स्वच्छता व पर्यावरण समेत विषयों पर चर्चा की जाएगी। सीडीओ श्री सिंह ने जनपद में गंगा आरती के आयोजन, गंगा संरक्षण एवं जनजागरूकता, जल गुणवत्ता में सुधार, नदियों-नालों की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) से संबंधित सैंपलिंग रिपोर्टों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीओ ने जनपद में छोटी नदी पुनरोद्धार के लिए चयनित बूढ़ी गंगा नदी की साफ-सफाई के लिए सिं...