कौशाम्बी, मार्च 31 -- मंझनपुर इलाके की एक फैक्ट्री में पैकिंग का काम करने वाली महिलाओं के खिलाफ पइंसा के कुंड्रावी निवासी सहकर्मी ने अपशब्द कहे। इसका उलाहना देने जाने पर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़िताओं की पिटाई कर दी। फैक्ट्री मालिक तथा दो अन्य कर्मियों को भी पीटा गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह और उसकी पड़ोसन मंझनपुर इलाके की फैक्ट्री में पैकिंग का काम करती हैं। वहीं पर पइंसा के कुंड्रावी गांव का सुशील कुमार भी काम करता था। आरोप है कि पिछले दिनों सुशील ने महिलाओं के बारे में अपशब्द कहे। महिलाएं 29 मार्च की सुबह फैक्ट्री मालिक व दो अन्य कर्मियों के साथ इसका उलाहना लेकर उसके घर पहुंचीं तो उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपने पिता प्रक...