फतेहपुर, मार्च 24 -- बिंदकी। अपशब्द बोलने का विरोध करना एक लेखपाल को भारी पड़ गया। कोतवाली क्षेत्र में आरोपी ने लेखपाल के साथ मारपीट कर घायल कर दिया, साथ ही जान से मारने की धमकी देने और नगदी छीनने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिंदकी लेखपाल संघ के अध्यक्ष कुलदीप कुमार वर्तमान में रावतपुर नरैचा क्षेत्र में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे वह सरकारी कार्य से लौट रहे थे। इसी दौरान बरदरा नहर के पास वीरू यादव पुत्र महेश यादव उर्फ ठेकेदार निवासी रैपुरवा मजरे बरदरा ने उन्हें रोक लिया और अपशब्द कहने लगा। लेखपाल के विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उनके सिर और गाल में चोट आई। लेखपाल का आरोप है कि आरोपी ने रंगदारी भी मांगी और धमकी दी कि पैसा न देने पर नौकरी नहीं करने ...