सीतापुर, फरवरी 19 -- सीतापुर। संदना के गेंधरिया पट्टी निवासी फूलमती ने गांव के ही चार लोगों पर उनके पति व जेठानी को पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता फूलमती के अनुसार, शनिवार रात उनके गांव निवासी मुन्ना, सोनू, अजय व विजय उनके पति बलराम व जेठानी कालिंद्री को अपशब्द कहने लगे। इसका दोनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने बलराम व कालिंद्री को लाठी-डंडों से पीट दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.