अपशब्द कहने पर गला दबाकर की गई थी मनीता की हत्या
कौशाम्बी, जून 4 -- खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव निवासी मनीता की हत्या अपशब्द कहने पर की गई थी। गांव के ही युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश करने के बाद हत्यारोपी का चालान कर दिया है। उसकी निशानदेही पर मृतका का मोबाइल व टिफिन भी बरामद किया गया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव निवासी दशरथ लाल का घर से करीब एक किमी की दूरी पर पशुबाड़ा है। वह ज्यादातर पशुबाड़ा में ही रहकर पशुओं की देखभाल करता है। 29 मई की रात करीब आठ बजे उसकी 45 वर्षीय पत्नी मनीता देवी उसको भोजन देने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर शव पास स्थित बांस की कोट के बगल में फेंक दिया गया था। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया गया था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.