बलरामपुर, मार्च 25 -- बलरामपुर। महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम सुखदेवपुरवा बरगदही निवासी अयोध्या उर्फ कल्लू ने 23 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 21 मार्च को शाम करीब पांच बजे 15 वर्षीय बेटी कोमल खेत से घर आ रही थी। गांव की विपक्षी खुशबू व मेनका अपने घर के पास खड़ी थी। बेटी को देखते ही गाली देने लगी। मना करने पर बेटी की पिटाई की। बेटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में इलाज कराया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तीनों पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.