गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- - तमंचा दिखाकर जान से मारने की दी गई धमकी मुरादनगर, संवाददाता। मोदीनगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को अपशब्द कहकर अपमानित करने का मामला सामने आया है। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर युवती और उसकी मां के साथ मारपीट की और शिकायत करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोतवाली क्षेत्र के ओरंगाबाद गदाना गांव का है। गांव में ही रहने वाली एक युवती अपने मकान के बाहर खड़ी थी। तभी गांव निवासी दो युवतियों ने युवती के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे अपमानित किया। युवती की मां ने आकर इसका विरोध किया। इस पर युवतियों के भाई लाठी-डंडे लेकर युवती के घर पहुंचे और मां-बेटी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर पीड़ित परिवार को त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.