सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित अंकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों को सतर्क किया गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हाईस्कूल के विभिन्न विषयों के आंतरिक मूल्यांकन व इंटरमीडिएट स्तर पर नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांकों को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए पूर्व में 25 मार्च तक की समयसीमा निर्धारित की गई थी, किंतु कई विद्यालयों द्वारा समय पर अंक अपलोड नहीं किए ज...