मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर। गरहा-अतरार-औराई 21.35 किमी लंबा एलिवेटेड रोड व पुल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई तेज कर दी गई है। अपर समाहर्ता भू अर्जन ने बोचहां बीडीओ से 12 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। अपर समाहर्ता ने परियोजना से कितने लोग प्रभावित होंगे, जमीन के अधिग्रहण होने पर उनपर क्या प्रभाव पड़ेगा, व्यवसायी प्रभावित होंगे, कितना नुकसान होगा, इसपर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 814 करोड़ से अधिक की राशि से बागमती पर 21.35 किमी सड़क और ढाई किमी लंबा पुल का निर्माण होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...