साहिबगंज, दिसम्बर 21 -- बोरियो, प्रतिनिधि। जिले के अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने आज रविवार को प्रखंड के खैरवा पंचायत अर्न्तगत पहाड़िया गांव चतरा धोगड़ा पहुंच कर 100 निरीह, असहाय एवं वृद्व पहाड़़िया महिला एवं पुरूष को कंबल का वितरण किया। अपर समाहर्ता ने बताया कि जिले में कंबल की आपूर्ति प्राप्त हो गयी है। जिला प्रशासन ने सभी अंचलों में कंबल उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ठंड को देखते हुए अलाव हेतु राशि भी उपलब्ध करा दी है। गरीब एवं असहाय के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। अपर समाहर्ता ने बताया कि बोरियो प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत में उनके द्वारा कैम्प लगा कर पहाड़िया समुदाय के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा एवं कंबल का वितरण किया जाएगा। इस मौ...